कैथल। कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बरसाना निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसका दोस्त सिकंदर खेड़ी निवासी हुकुम सिंह पूंडरी सब्जी मंडी में दुकान से 12 फरवरी कीे शाम को आठ बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। वह भी उसके पीछे उसके गांव जा रहा था। डीएवी कॉलेज हाबड़ी रोड पर सामने से आ रहे एक तेजरफ्तार कार चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और फरार हो गया। राहगीरों ने घायल हुकुम सिंह को कैथल के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।