फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत स्कूल में 27 छात्राओं को साइकिल वितरित

Sat, 02 May 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
छात्राओं में वितरित की जा रही साइकिलें
विज्ञापन
कलायत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. रामगोपाल शर्मा ने की। इस दौरान कक्षा 9वीं और 11वीं की अनुसूचित जाति वर्ग की 27 छात्राओं को साइकिलें दी गईं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि 2.5 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी से आने वाली छात्राओं को यह सुविधा दी जाती है। इसका उद्देश्य उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करना है। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इनमें मिड-डे मील, मुफ्त पुस्तकें, दूध, खेल सुविधाएं और बस पास शामिल हैं।

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाने की अपील की। कहा कि सरकारी विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें