कमेटी चौक से चोर एक मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन नगर खनौरी रोड निवासी देवराज ने बताया कि वह 3 अगस्त को वह किसी काम से कमेटी चौक पर आया था। किसी ने वहां से उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।