संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। आदर्श नाटक क्लब श्री भवानी मंदिर कमेटी की सोमवार को मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी प्रधान बलबीर सैनी ने की। बैठक में इस वर्ष होने वाले श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसी कड़ी में रामलीला मंचन की तैयारियों को शुभारंभ देने के लिए भूमि पूजन किया गया।
प्रधान बलबीर सैनी ने बताया कि श्री भवानी मंदिर, चीका में पिछले 70 वर्षों से आदर्श नाटक क्लब द्वारा रामलीला महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। इस बार भी रामलीला का मंचन विशेष रूप से संगीतमय शैली में किया जाएगा, जिसके लिए प्रभु श्रीराम नगरी और वृंदावन धाम से कलाकार बुलाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस बार मंदिर को रंगीन लाइटों से भव्य रूप से सजाया जाएगा और नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। रामलीला के सफल
आयोजन के लिए कमेटी सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है।
इस अवसर पर प्रधान राजीव शर्मा, कुलदीप माजरा, मोती राम गर्ग, रविंद्र पाली, गुरबक्श सिंह सीड़ा, गणेश दत्त शास्त्री, कृष्ण धीमान, हरपाल शर्मा, राजू बावा और राममेहर कौशिक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।