फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समारोह में भोले नाथ की आरती कर किया गुणगान

Thu, 14 Mar 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले लगभग 30 वर्षों से अमरनाथ व बालटाल में भंडारे लगाकर समाजसेवा के कार्य कर रही बर्फानी सेवा मंडल ने पट्टी अफगाान गली नंबर पांच में स्थित धर्मशाला में अपना 30वां वार्षिक समारोह मनाया। इस मौके पर पदाधिकारियों व अन्य ने भोले नाथ की आरती कर गुणगान किया।

संस्था के प्रधान सुरेंद्र गर्ग बिट्टू ने बताया कि दस मार्च रविवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पट्टी अफगान, अर्जुन नगर गली नंबर पांच स्थित धर्मशाला में मनाया। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मुंबई, यूपी, सहारनपुर, रतलाम सहित अन्य बर्फानी सेवा मंडल शाखाओं के लगभग 700 पदाधिकारी एवं सेवादार इस कार्यक्रम में उपस्थित रहें। इनके साथ सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बर्फानी सेवा मंडल की कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। विशेष रूप से पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने ज्योत जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधान सुरेंद्र गर्ग बिट्टू सहित अन्य सदस्यों ने मिलकर भोले नाथ की आरती की। कार्यक्रम में पहुंचे संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय पिहोवा के स्वामी अभिषेक पुरी महाराज, श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर प्रधान विनोद मित्तल, सीए रतन बंसल, नीरज सिंगला साईं मंदिर के प्रधान नवीन मल्होत्रा व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर सहित अन्य सभी सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें