फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई उदय सिंह किले का इतिहास बताने वाले पत्थरों को उखाड़ा

Sun, 23 Apr 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
इतिहास बताने वाले पत्थरों को उखाड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाई उदय सिंह के किले पर जीर्णोद्धार के बाद लगाए गए किले के इतिहास के परिचायक पत्थरों को अज्ञात लोगों ने उखाड़ दिया है। केवल उखाड़ा ही नहीं बल्कि उस पत्थर के टुकड़े करते हुए वहीं पर ढेर लगा दिया है। इस पत्थर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला का नाम भी लिखा हुआ था। जिसे काफी मजबूती से किले के प्रवेश द्वार पर दोनों ओर हिंदी व अंग्रेजी में लगाया गया था।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार में कैथल के राजा रहे भाई उदय सिंह के किले के जीर्णोद्धार कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। यहां किले के बाहरी स्वरूप को प्राचीन भव्यता प्रदान करते हुए लाखौरी ईंटों से बनाया गया है। साथ ही बाहर एक सुंदर पार्क व ओपन एयर थियेटर भी बनाया जाना था। पार्क तो बना दिया गया था, लेकिन ओपन एयर थियेटर का काम आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। किले के प्रवेश द्वार पर एक गेट लगाकर यहां चौकीदार की व्यवस्था की गई थी। लेकिन अब इसका गेट खुला पड़ा हुआ है और यह सुनसान इमारत में फिर से तब्दील होने लगा है। अंदर से कई तरह के कमरे एवं प्राचीन तरीके से सीढ़ियां बनी हुई हैं।

वहीं बाहर इसके प्रवेश द्वार पर भाई उदय सिंह की रियासत व किले के पूरे इतिहास की जानकारी देते हुए दो पत्थर लगाए गए थे। लेकिन शायद शरारती तत्वों ने इन्हें पूरी तरह से तोड़ डाला है। अभी इसका केवल ढांचा इस समय प्रवेश द्वार पर लटका है। लाल पत्थर पर उकेरा गया इतिहास वहीं नीचे टुकड़ों में सिमटा हुआ पड़ा है।
विज्ञापन

वहीं कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते भी यह कदम उठाया जा सकता है। फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

वहीं नगर परिषद चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने कहा कि यदि पत्थर तोड़े गए हैं तो यह गलत है। इसकी जांच करवाई जाएगी। शीघ्र ही किले की देखभाल की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें