फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंडर-11 में भव्या और तेजस ने मारी बाजी

Sun, 02 Jul 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सेक्टर 21 स्थित कैथल बैडमिंटन अकादमी में शनिवार को दो दिवसीय पांचवीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया । अंडर 11 में भव्या और तेजस प्रथम रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिलेभर से विभिन्न आयु वर्ग में 240 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने सिंगल व डबल प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला जेल अधीक्षक संजय बांगड़ ने शिरकत की। कैथल बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान संजय गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में 11, 13, 15, 17, 19, 35, 40, 50, 55, 60 आयु वर्ग और ओपन में 19 से 35 आयु वर्ग में कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शनिवार को लगभग 80 मुकाबले हुए।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में अंडर 11 आयु वर्ग में तेजस, 13 में आयुष, 15 में आरीफ, 17 में चेतन्य, 19 से 35 में कपिल, सीनियर में बाकुल विजेता रहे। महिला वर्ग में 11 आयु वर्ग में भव्या, 13 में प्रांजल, 17 में दिव्या, 19 में अराध्या और 19 से 35 ओपन में अराध्या विजेता रही। इस अवसर पर कपिल देव शर्मा, डॉ. धर्मपाल, रणबीर, पार्थ बंसल, पंकज मित्तल, राजेंद्र, कोच रमेश, रेफरी दलबीर सिंह, कुलदीप, शुभम, मनीष, शीतल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें