कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की पूर्व छात्रा भारती ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट में सफलता हासिल की है। भारती ने 93.78 प्रतिशत से परीक्षा पास की है। एमए इंग्लिश के ओवरऑल सत्र (2012-2022) में विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने उसे सम्मानित किया। प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा व कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने छात्रा को सफलता पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्टाफ से श्वेता तंवर, मोनिका गुगलानी व राधिका मौजूद रहे। संवाद