गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा दायित्व ग्रहण एवं परिवार मिलन कार्यक्रम शनिवार को होगा। इस सिलसिले में अग्रवाल धर्मशाला में कार्यक्रम की तैयारियों के लिए एक बैठक शाखा अध्यक्ष प्रेम सिंह पूनिया की अध्यक्षता में बुलाई गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं परिवार मिलन कार्यक्रम पर चर्चा की गई। संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रांतीय प्रधान कपिल गुप्ता, महासचिव अतुल गोयल, कोषाध्यक्ष व वित्त सचिव नीरज गर्ग विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। जिला समन्वयक हरीश चावला, डॉ. राजिंदर ठुकराल, डॉ. अशोक गर्ग, प्रांतीय प्रधान अशोक गुप्ता व श्रीकृष्ण कौशिक आदि कार्यक्रम में शामिल होंगे।