फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बालटाल में भक्तों के लिए लगाएंगे भंडारा, जत्था रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बाबा अमर नाथ बर्फानी की 29 जून से शुरू होने वाली पवित्र यात्रा को लेकर देश विदेश से अमर नाथ यात्रा पर आने वाले भोले बाबा के भक्त श्रद्धालुओं के खानपान, विश्राम, दवाइयां और अन्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए बर्फानी सेवा मंडल कैथल का 30वां विशाल भंडारा शोभायात्रा के साथ रवाना हो गया।
विज्ञापन

यह भंडारा दोमेल रूट बालटाल जम्मू एंड कश्मीर में लगाया जाएगा। बर्फानी सेवा मंडल कैथल के अध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग बिटू ने 30वें विशाल भंडारे के जत्थे और शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बर्फानी सेवा मंडल कैथल के मंदिर में संस्था के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने हवन एवं पूजा अर्चना की। पुरुष और महिला श्रद्धालु मस्ती से नाचते झूमते हुए बम बम भोले के जयघोष के साथ शहर में धूमधाम से बैंड बाजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। शहर में शिव भक्तों द्वारा जगह जगह पर शोभा यात्रा एवं विशाल भंडारा का जोरदार स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं और नागरिकों के लिए खानपान के स्टॉल लगाए।
बर्फानी सेवा मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग बिटू ने बताया कि तीस वर्षो से कैथल की बर्फानी सेवा मंडल संस्था की ओर से भोले बाबा के भक्तों की सेवा के लिए विशाल भंडारा लगाया जाता है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए दिन रात भोजन, तरह तरह के खानपान व्यंजन, विश्राम की व्यवस्था, दवाइयां सहित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन

बिट्टू ने बताया कि उनकी संस्था को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल कई बार सम्मानित कर चुके हैं। कोरोना काल के समय भी जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रा के समय अधिकारियों, कर्मचारियों, सेना और पुलिस के लिए बर्फानी सेवा मंडल कैथल को भंडारा लगाने की विशेष अनुमति देकर सेवा का अवसर प्रदान किया गया था।
बर्फानी सेवा मंडल कैथल के महासचिव सत्य नारायण, सदस्य सुमेर चंद और अन्य महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि संस्था के सभी सदस्य इस दौरान भक्तों की हर संभव सेवा व सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि वह भोले बाबा से सब की सुख समृद्धि की कामना करते है और भोले बाबा सब की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें