राजौंद। गोगा माड़ी में वीरवार को भंडारा लगाया। इससे पहले हवन में आहुतियां डालकर लोगों ने सुख-शांति के लिए कामना की। जाहरवीर गोगा कमेटी के प्रधान अमन राणा ने बताया कि यह भंडारा हर वर्ष जेष्ठ माह में आने वाली नवमी को आयोजित किया जाता है। भंडारे से पहले हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता है, ताकि नगर में आपसी भाईचारा प्रेम व सुख शांति बनी रहे। इसमें सभी नागरिकों के साथ-साथ कमेटी व सेवादारों का भरपूर सहयोग मिलता है। इस दौरान अमन राणा, प्रदीप राणा, बाबा भोकर, नागदा राणा, सतपाल प्रजापत, भगत मित्र पाल, तरसेम लाल जांगड़ा, पाली राणा, रमन भगत, मोहन सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद