फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के खाते में खड़ा लिमिट का पैसा निल किया जाए : भाकियू

Tue, 15 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
विज्ञापन
पूंडरी। भाकियू ने कार्पोरेशन बैंक की पूंडरी शाखा के सीनियर मैनेजर द्वारा किसानों व दुकानदारों के नाम पर लोन दिखाकर करीब 1.50 करोड़ की राशि का गबन करने पर रोष व्यक्त किया। भाकियू के बैनर तले किसान मंगलवार को शाखा कार्यालय के सामने बैंक प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा ने कहा कि मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लेना ही पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि भाकियू मांग करती है कि किसानों के साथ बैंक मैनेजर ने जो धोखाधड़ी की है उसका जिम्मेवार बैंक प्रशासन है, इसलिए किसानों के खातों में उनकी लिमिट के पैसे डाले जाएं या उन किसानों के खाते क्लीयर किए जाएं क्योंकि इसमें किसानों की कोई गलती नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बैंक अधिकारी ने इससे पहले भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है, लेकिन बैंक प्रबंधन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। भाकियू महासचिव ने कहा कि शाखा प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। जिससे उन्हें कोई लेना देना नहीं। उन्हें तो किसानों के साथ न्याय चाहिए। पबनावा ने कहा कि उनकी मांग है कि धरना स्थल शाखा कार्यालय पर बैंक का उच्चाधिकारी आएं और उन्हें भरोसा दें कि किसानों के पैसे वापस उनके खातों में डाले जाएंगे चाहे वे शाखा प्रबंधक से रिकवरी करें या किसी भी प्रकार से, उन्हें जब तक इस बात का भरोसा नहीं दिलाया जाएगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

पीड़ित किसान मोनू पुत्र रघुबीर सिंह पूंडरी, कृष्ण पुत्र फूलुराम हरसौला, महेंद्र सिंह पुत्र छोटूराम फ्रांसवाला, ललित पुत्र सत्यवान सेगा, सतपाल पुत्र सुरजीत नीमवाला व जरनैल सिंह पुत्र मान सिंह भाणा ने बताया कि उनका खाता कार्पोरेशन बैंक में है। उन्होंने बताया कि उनके खाते में से लिमिट की राशि निकलवाई गई है, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी तक नहीं लगी। मामले का खुलासा तब हुआ जब वे बैंक से लेन-देन करने गए। किसानों व अन्य दुकानदारों का कहना था कि बैंक मैनेजर ने उन्हें बेवकूफ बनाया और सारे पैसे हड़प लिए। अब उनके खाते से निकाली गई राशि पर ब्याज लगना भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज
कार्पोरेशन बैंक की पूंडरी शाखा के सीनियर मैनेजर द्वारा किसानों व दुकानदारों के नाम पर लोन दिखाकर करीब 1.50 करोड़ की राशि का गबन करने के आरोप में पूंडरी पुलिस ने सोमवार को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें