फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 32.82 लाख रुपये से होगा भाई उदय सिंह किले का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
भाई उदय सिंह का किला। संवाद
विज्ञापन
कैथल। वर्षों से उपेक्षा, गंदगी और जर्जर हालत का सामना कर रहे ऐतिहासिक भाई उदय सिंह किले के जीर्णोद्धार की उम्मीद जगी है। नगर परिषद ने किले के जीर्णोद्धार और मरम्मत के लिए 32 लाख 82 हजार रुपये की परियोजना तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के तहत किले की क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत, परिसर की सफाई, संरचनात्मक मजबूती और अन्य आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक माने जाने वाले भाई उदय सिंह किले का निर्माण वर्ष 1757 में हुआ था। अपने समय में यह किला प्रशासनिक और सैन्य गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा। अंग्रेजी शासनकाल में भी इसकी विशेष उपयोगिता बनी रही।
2014 में किले का जीर्णोद्धार किया गया था। उसके बाद फिर देखभाल नहीं की गई थी। कई दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं, परिसर में जगह-जगह कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किले में समय-समय पर सरकारी और गैर-सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बड़े मंच सजते हैं, हजारों लोग जुटते हैं।

भाई उदय सिंह का किला। संवाद

भाई उदय सिंह का किला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें