फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीर्थ गिरि आश्रम में भागवत का समापन

Sun, 10 May 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। तीर्थ गिरि आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास विष्णुप्रिया ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों और भक्ति मार्ग का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा व्यक्ति को धर्म, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन


भजन-कीर्तन कार्यक्रम में प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें