फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भागल के धावक मयंक ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 10 Nov 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। गांव भागल के खिलाड़ी मयंक राजपूत ने छत्तीसगढ़ में आयोजित सीबीएसई ऑल इंडिया राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि पांच से सात नवंबर तक छत्तीसगढ़ में हुई ऑल इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 24.76 सेकंड में 200 मीटर दौड़ पूरी कर यह सफलता हासिल की।

मयंक ने बताया कि इसके साथ ही ऑल इंडिया टॉप रैंकिंग में 11वां स्थान पाया है। इस से पूर्व सिरसा में 28 से 30 अक्तूबर तक राज्य स्तरीय सीबीएसई स्कूली खेल प्रतियोगिता में वह स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन


मयंक ने बताया कि वह तीन बार राज्य स्तरीय सीबीएसई स्कूली प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रीय सीबीएसई स्कूली प्रतियोगिताओं में भी तीन बार लगातार ऑल इंडिया टॉप रैंकिंग में 10वां स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन


वह एसडी स्कूल में दसवीं कक्षा का विद्यार्थी है। वह मध्यम वर्ग परिवार से है। पिता संजीव कुमार एक किसान है व मां रेणू गृहिणी है। इस जीत पर गांव में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें