फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नहर के साथ लगते रोड की बरम मिली खराब, एसडीएम ने मजबूत करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
सफाई कर्मियों के साथ खाना खाते एसडीएम मनीष यादव। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर दौरे किया। गांव चाणचक में नहर के नजदीक रोड का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि नहर के साथ लगते रोड की बरम काफी खराब हो चुकी है। उन्होंने नहरी विभाग को सख्ती से निर्देश जारी किए हैं कि जल्द से इस बरम को मजबूत किया जाए। इसके बाद टाइल आदि कार्य पूरा करवाएं ताकि सड़क की मजबूती बनी रहे। आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

वहीं चीका में बन रहे स्टेडियम का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि इस खेल स्टेडियम का निर्माण लगभग 8 करोड़ 36 लाख रुपये की धनराशि से किया जा रहा है, इसका 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्य को जल्द पूरा करवाएं। कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। खेल विभाग से कोच की ओर से की गई हॉकी के लिए खिलाड़ियों के लिए खेल सामान और एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम की मांग रखी। एसडीएम ने इन मांगों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
एसडीएम मनीष कुमार यादव शुक्रवार को दौरे के समय शहर के ताऊ देवी लाल पार्क में पहुंचे। कुछ सफाई कर्मचारी खाना खा रहे थे, तभी उन्होंने एसडीएम को खाने के लिए आमंत्रित किया। एसडीएम ने उनके साथ बैठकर खाना खाया। उनकी समस्याओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन

शहर को अच्छे से साफ सुथरा रखें
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी हर मौसम और हर परिस्थिति में पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। समाज को उनके श्रम और समर्पण का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। यदि सभी लोग अपने आसपास साफ-सफाई रखने का संकल्प लें, तो स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने शहर में स्वच्छता को गंभीरता से लेते हुए कहा कि हमें अपने इस शहर को अच्छे से साफ सुथरा रखना है। इसमें आमजन का सहयोग भी जरूर लें।

सफाई कर्मियों के साथ खाना खाते एसडीएम मनीष यादव। विज्ञप्ति

सफाई कर्मियों के साथ खाना खाते एसडीएम मनीष यादव। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें