फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जरूरतमंदों को दिया सरकारी योजनाओं का लाभ

Sat, 23 Dec 2023 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। गांव दुब्बल व खरक पांडवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची, जहां पर जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। कार्यक्रम में एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने शिरकत की। संकल्प यात्रा के दौरान एलईडी युक्त वैन में सरकार की विभिन्न योजनाओं को दिखाया गया तथा यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक करते हुए लाभान्वित किया।
विज्ञापन

एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा कि इस यात्रा में गरीब लोग अपने घर द्वार पर ही योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं की पूर्ण जानकारी ग्रामीणों को मौके पर दे रहे हैं। पात्र व्यक्तियों को सीधा लाभ कार्यक्रम में दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, ड्रोन के प्रयोग से नैनो उर्वरक का उपयोग, सॉयल हेल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र आदि बारे पूर्ण जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर नायब तहसीलदार जोगिंद्र, जसमत पठानिया, सुखदेव सिंह, रामभूल, महेंद्र सिंह, गुलाब सिह, रणधीर सिंह, कर्मबीर, पवन कुमार,वीरभद्र, राममेहर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें