फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोक अदालत के लिए बेंच गठित ः गुप्ता

Sat, 02 Dec 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग की देखरेख में नौ दिसंबर को न्यायिक परिसर में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बेंच गठित कर दी है। राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले प्रत्येक कार्य दिवस में प्री-लोक अदालतों का आयोजन भी होगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दानिश गुप्ता ने दी है। गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत न्यायालयों के बाहर विवादों के समाधान के लिए होती है। इसे जनता की अदालत भी कहा जाता है। यह निष्पक्ष और सरल न्याय प्रदान करता है। लोक अदालत में मामले का निपटारा तुरन्त हो जाता है और सभी को न्याय आसानी से मिल जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें