कैथल। पुलिस ने दुकान से चोरी करने के मामले में बेल जंपर अपराधी को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना शहर पुलिस के एएसआई मोहिंद्र सिंह की टीम ने आदर्श काॅलोनी सफीदों जिला जींद निवासी आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपक पर वर्ष 2019 दौरान नरवानिया बिल्डिंग में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का आरोप था। इस बारे थाना शहर में केस दर्ज है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी दीपक उक्त मामले में न्यायालय से जमानत हासिल करने के बाद दोबारा अदालत में हाजिर नही हुआ था, जिस पर आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 19 नवंबर 2024 को पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद