Beautiful in slogan writing and Divya first in making posters
- फोटो : Kaithal
चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर-पूंडरी में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के सदस्यों (नैक टीम) की ओर से अंतर महाविद्यालयीय ऑनलाइन स्लोगन लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में केएमपीजी राजकीय कॉलेज नरवाना का छात्र सुंदर प्रथम, राजकीय पीजी कॉलेज हिसार की छात्रा नीलम व चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की छात्रा उमा सैनी द्वितीय व डीएनएमएम कुरुक्षेत्र की छात्रा आरती तृतीय रहीं। पोस्टर मेकिंग में जीसीजी पलवल कुरुक्षेत्र की छात्रा दिव्या गुप्ता प्रथम, केवीए डीएवी कॉलेज करनाल नित्या द्वितीय व चौधरी र्ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान सूद व नींरू तृतीय स्थान पर रही। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरोजिनी शर्मा ने निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विभिन्न कालेजों के 107 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. गीता जायसवाल ने पूर्व निर्देशित उप विषयों और नियमों को ध्यान में रखते हुए निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. रविंद्र गासो डीएवी कॉलेज पूंडरी, डॉ. वैभव दत्त शर्मा डीएवी कॉलेज पूंडरी व डॉ.अमिता राणा चौ. ईश्वर सिंह केएवी पूंडरी द्वारा सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा का मूल्यांकन व निर्णय किया गया। कार्यक्रम में आयोजक समिति के सदस्यों के रूप में डॉ. प्रेमलता, डॉ. संतोष देवी व डॉ. निधि मौजूद रहीं।