कलायत। थाना कलायत पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव मटौर निवासी सुमित ने शिकायत में बताया कि 6 जुलाई को गांव के ही करनैल उर्फ गोल्डी, प्रशांत और रमन ने रास्ता रोकते हुए उसके साथ मारपीट की और घायल कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, बेगपुर में हुई मारपीट में दो घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव नौच निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 जुलाई को जब वह और रोहित गांव बेगपुर से गुजर रहे थे, तभी वीरेंद्र, गोलू, मनदीप, शेखर मेहरा, युगल और सावन ने अपने 10-11 अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी और गंडासियों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद