फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रहें सावधान... बुखार, खांसी-जुकाम और फंगल इंफेक्शन बढ़ा

Thu, 16 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। बदलते तापमान और नमी के कारण फंगल संक्रमण और वायरल बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना लगभग 200 से 250 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जिनमें से 30 प्रतिशत संक्रमण से पीड़ित पाए जा रहे हैं।

डॉ. अनिल अग्रवाल, सामान्य रोग विशेषज्ञ, ने बताया कि सुबह-शाम की ठंडक और दिन के समय की धूप के बदलाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। ओपीडी में वायरल बुखार के करीब 30 से 40 नए मरीज रोजाना आ रहे हैं। इनमें कई लोग खांसी, जुकाम, सिर दर्द, बदन दर्द और गले में खराश जैसी शिकायतों के साथ आते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि हाई ग्रेड बुखार (102 डिग्री से अधिक) के मामलों में प्लेटलेट्स की संख्या लगातार कम हो रही है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है। यदि बुखार तीन दिन से अधिक बना रहे तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी है।

स्कूल और बुजुर्ग प्रभावित ः शहर के स्कूलों में बच्चों में खांसी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। अभिभावकों ने बताया कि सुबह ठंडी हवा और दोपहर की धूप से बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। बुजुर्गों में गले की खराश, हल्का बुखार और बदन दर्द आम हो गया है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में नमी और पसीने से फंगल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन


दिल की बीमारियों की मुफ्त जांच करवाएं

जिले में आगामी 16 अक्तूबर को विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोग हृदय की जांच मुफ्त करवा सकते हैं। यह शिविर शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवेलपमेंट फाउंडेशन की तरफ से जींद रो बाईपास स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, राम ए खुश्बू डेरा, कैथल में लगाया जाएगा। कैंप का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। कैंप में हार्ट के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम आएगी जो दिल की बीमारियों की जांच करेगी। यह जानकारी आयोजकों ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें