फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे से बचने के लिए हों जागरूक

Sun, 09 Jul 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल द्वारा संचालित नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत आरकेएसडी स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इसमें शाखा कैथल की टीम प्रधान डॉ. विवेक गर्ग ने अगुवाई करते हुए कहा कि नशे से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन


शिविर की शुरुआत में नारायण सेवा संस्थान की टीम की ओर से डॉ. दया गुप्ता ने स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा का पटका पहनाकर अभिवादन किया। छात्रा प्रियंका को नीट 2023 में सफलता पर बधाई दी। शाखा कैथल के सदस्य शेर सिंह ने कई कारण गिनाए जिनकी वजह से युवा जीवन को नशे की ओर धकेलने पर मजबूर हो जाता है।

डॉ. विवेक गर्ग ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में सभी को बताया और विद्यार्थियों को समझाया कि सही जागरूकता के चलते ही नशे की बीमारी से दूर रहकर वे अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं। ज्ञानचंद भल्ला ने विद्यार्थियों को जागरूक होकर नशे से बचने का संदेश दिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को सदस्यों द्वारा बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी और नारायण सेवा संस्थान के सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने स्कूल की ओर से सभी सदस्यों को पर्यावरण बचाव के संदेश स्वरूप एक एक पौधा भी भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें