कलायत। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने कलायत के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में ऊर्जा संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में ऊर्जा संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें ऊर्जा-कुशल प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया। श्रेणी ए: कक्षा 5, 6, 7 श्रेणी बी: कक्षा 8, 9, 10। प्रतिभागियों ने स्थायी ऊर्जा उपयोग, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत और पर्यावरण पर ऊर्जा संरक्षण के प्रभाव को कैनवस पर दर्शाया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश ने अध्यक्षता की और और मुख्य नोडल गीता रानी (बीआरपी) रहीं। संवाद