फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बतेरी ने ताइक्वांडो में जीता कांस्य

Wed, 17 Jul 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंडिया ताइक्वांडो की ओर से ओडिशा में आयोजित जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कैथल की बेटी बतेरी ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। 28 जून से 30 जून तक यह प्रतियोगिता उड़ीसा के कटक स्थित जवाहरलाल नेहरू इंदौर स्टेडियम में हुई थी। हरियाणा की टीम ने बिहार को हराकार वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है।

ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीतने वाली बेटी बतेरी का कैथल आने पर सरपंच के नेतृत्व में परिवार के सदस्यों में फूल माला पहनाकर स्वागत किया। खिलाड़ी बतेरी ने बताया कि उड़ीसा के कटक में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, उड़ीसा, बैंगलोर, बिहार, मणिपूर और हरियाणा ने हिस्सा लिया। ताइक्वांडो टीम में हरियाणा की तरफ से अनिल, रिंकू, बलदेव, गौरव, शीतल और बतेरी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया ताइक्वांडो की ओर से ओडिशा में आयोजित जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम का मुकाबला बिहार की टीम से हुआ। इसमें हरियाणा की टीम ने बिहार को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। इससे पहले स्टेट लेवल की ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन सिरसा में हुआ था। सिरसा में स्टेट लेवल पर गोल्ड जीतकर नेशनल के लिए क्वालिफाई किया था। बतेरी ने अपनी जीत का श्रेय कोच विक्रम कादयान, पिता राजपाल, माता सावित्री सहित परिवार के अन्य सदस्यों को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें