ढांड। बासमती धान के रेट में लगातार गिरावट से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। मंगलवार को अनाज मंडी ढांड में बासमती धान का सर्वाधिक रेट 4800 रुपये प्रति क्विंटल रहा। किसान दिलबाग सिंह और तरसेम सिंह ने बताया कि 10 दिन पहले यह रेट 5800 रुपये प्रति क्विंटल था, जो अचानक 1000 रुपये घटकर 4800 रुपये हो गया। जबकि गत वर्ष इस रेट में 6000 रुपये प्रति क्विंटल था।
किसानों का कहना है कि इस वर्ष उन्हें न तो फसलों का उचित भाव मिल रहा है और न ही उत्पादन सही हो रहा है, जिससे उनकी स्थिति और कठिन हो गई है। किसानों ने बताया कि बासमती धान प्राइवेट खरीददार ही खरीद रहे हैं, जो अपनी मनमर्जी से रेट तय करते हैं।
किसानों ने सरकार से आग्रह किया है कि बासमती धान की खरीद पूर्व की भांति हैफेड खरीद एजेंसी के माध्यम से करवाई जाए, ताकि मार्केट में प्रतिस्पर्धा बनी रहे और उन्हें उचित भाव मिल सके।