फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बासमती धान ः चढ़े भाव तो खुश हुए किसान

Wed, 08 Nov 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धान के अधिक दाम मिलने से इस साल किसानों की बल्ले-बल्ले हो रही है। 1509 और पीआर किस्म के धान के बाद अब धान की निजी खरीद में बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो दिन से बासमती किस्म के धान के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को बासमती किस्म के धान का भाव 6600 रुपये प्रति क्विंटल था, जो मंगलवार को बढ़कर 6800 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। यह भाव निजी खरीद का है। धान के भाव अधिक मिलने से किसानों में चेहरे पर खुशी का माहौल है।

गौरतलब है कि इस बार जिले में काफी कम रकबे में बासमती किस्म के धान की बिजाई हुई थी। इस स्थिति में पैदावार कम होने के कारण ही भाव अधिक मिल रहे हैं जबकि पिछले वर्ष बासमती किस्म के धान का भाव साढ़े पांच से छह हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिला था। हैफेड भी बासमती किस्म के धान की खरीद जल्द ही शुरू करेगा। हैफेड के अनुसार इस किस्म के धान की खरीद को लेकर निविदा सूचना जारी करने की प्रक्रिया जारी है। दीपावली के बाद हैफेड की तरफ से किसी भी समय बासमती किस्म के धान की खरीद शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन


हैफेड के जिला प्रबंधक सुरेश वैद ने बताया कि इस बार बासमती किस्म के धान के दाम सात हजार रुपये प्रति क्विंटल के करीब पहुंच गए हैं। मंगलवार को इस किस्म के धान की निजी खरीद 6800 रुपये प्रति क्विंटल तक हुई है। वैद ने बताया कि हैफेड भी हर वर्ष बासमती किस्म के धान की खरीद करता है। अभी तक यह खरीद शुरू नहीं की गई है। खरीद को लेकर निविदा सूचना जारी करने की प्रक्रिया जारी है।

जिले में 40 हेक्टेयर में लगाया है बासमती किस्म का धान

कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. महाबीर ने बताया कि इस बार कैथल जिले में किसानों ने 40 हेक्टेयर में ही बासमती किस्म का धान लगाया है। कैथल खंड में सबसे कम बासमती किस्म का धान है जबकि पूंडरी और पाई क्षेत्र में अधिक धान बासमती किस्म का लगाया गया है।
अबकी बासमती किस्म के धान का रकबा कम

बासमती किस्म का धान लगाए हुए किसान रामा चहल नरड़ ने बताया कि इस बार जिले में बासमती किस्म के धान का रकबा कम है। चहल ने बताया कि उसने भी इस बार आठ एकड़ में बासमती किस्म का धान लगाया है परंतु मजदूरों के न मिलने की स्थिति में अभी तक कटाई नहीं हो पाई है। कहा कि भाव बढ़ने से उन्हें काफी खुशी है
विज्ञापन


पिछले बार से एक हजार रुपये कि्वंटल कीमत ज्यादा

आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि इस बार बासमती किस्म के धान की कीमत पिछले बार की अपेक्षा करीब एक हजार रुपये अधिक है। ऐसे में किसानों को इसका लाभ हो रहा है। कठवाड़ ने बताया कि जिले में बहुत कम किसान बासमती किस्म का धान लगाते हैं। पैदावार कम होने की स्थिति के कारण ही दाम अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें