फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसे में मौत के बाद बनाए अवरोधक

Thu, 29 May 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को श्री कपिल मुनि रोड पर कन्या स्कूल के सामने और अनाज मंडी गेट के पास चार गति अवरोधक बनाए। लंबे समय से लोग ओवर स्पीड वाहनों पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे।

5 मई को ट्रक की चपेट में आने से छह साल के यश की मौत हो गई थी। यश पिता नीरज के साथ गोगा माड़ी मंदिर से घर लौट रहा था। नाराज लोगों ने कन्या स्कूल के पास गति अवरोधक बनाने की मांग तेज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजकुमार नैन ने बताया कि वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गर्ल्स स्कूल और अनाज मंडी गेट के पास दो-दो ब्रेकर बनाए गए हैं। इसके अलावा नहर के पुल की तरफ और दुर्गा मंदिर के पास भी ब्रेकर बनाए गए हैं। दो साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। गति अवरोधक दूर से दिखें इसके लिए उन पर सफेद पट्टी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें