फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वॉलीबॉल में बीएआर जनता कॉलेज तृतीय

Sat, 01 Nov 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल परिसर में आयोजित इंटर कॉलेज पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप में डीएवी कॉलेज करनाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले में आर्य कॉलेज पानीपत उपविजेता रहा। कड़े मुकाबलों में तीसरे स्थान पर बीएआर जनता कॉलेज कौल की टीम रही।

प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर बीपीआर कॉलेज कुरुक्षेत्र रहा। कल शुक्रवार को डीएवी कॉलेज करनाल की टीम ने बीएआर जनता कॉलेज कौल को 3-1 से हराया और आर्य कॉलेज पानीपत ने बीपीआर कॉलेज कुरुक्षेत्र को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से शिकस्त दी। आर्य कॉलेज पानीपत की टीम ने लगातार दो मैच जीतकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैचों के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा। खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने विजेता टीमों को बधाई दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया कि खेल को जीवन का हिस्सा बनाते हुए निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने हमेशा खेल को बढ़ावा दिया है। इस मौके पर वॉलीबॉल कोच राजेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश राजौंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें