फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक साल में नहीं बढ़े बैंक्वेट हॉल लेकिन नए होटल बने

Fri, 13 Dec 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इस बार नए साल में विवाद के 100 से अधिक शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में शादियों का सीजन को लेकर मैरिज पैलेसों, बैंक्वेट हॉल और होटलों में अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। संचालकों के पास कार्यक्रमों को लेकर लोग एडवांस में बुकिंग करवा

रहे हैं।

हालांकि पिछले एक साल में बैंक्वेट हॉल व मैरिज पैलेसों की संख्या तो नहीं बढ़ी, लेकिन नए होटल जरूर बढ़े हैं। जिले में 90 से अधिक बैंक्वेट हॉल और पैलेसों में लोगों ने एडवांस में फीस भी जमा करवानी शुरू कर दी है। इनका किराया भी 25 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक है। सीजन के समय भी बैंक्वेट हॉल की बुकिंग वेटिंग में भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल संचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि होटलों में शादियों की बुकिंग काफी दिनों से की जा रही है। दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही लोगों ने शादियों की बुकिंग शुरू कर रखी है। जनवरी माह में भी काफी शादियां होने के कारण लोग पूछताछ के लिए पहुंच रहे हैं। जिन दिनों के लिए लोगों ने पहले बुकिंग कर रखी है, उन्हें दूसरे होटलों में पूछने के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें