फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैंक ने 3.5 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र किए वितरित

विज्ञापन
27 ढांड 01 मंच पर मौजूद क्षेत्रीय प्रबंधक एवं अन्य।
विज्ञापन
ढांड। हरियाणा ग्रामीण बैंक के 14वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गांव कौल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शाखाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 3.50 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इससे ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार, कृषि व अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर जिला परिषद कैथल के चेयरमैन कर्मवीर कौल ने शिरकत की। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा ग्रामीण बैंक केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक की ओर से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध करवाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से बैंक की विभिन्न उपलब्धियों व बैंक की ओर से संचालित ऋण और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
कर्मवीर कौल ने बैंक की ओर से नागरिकों तक कम समय में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयासों की सराहना करते हुए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं का नियमित रूप से लाभ उठाने और अपने बैंक खातों व वित्तीय लेनदेन को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर नरेश आढ़ती, क्षेत्रीय कार्यालय से मोहित मलिक व नरेंद्र कुमार, शाखा प्रबंधक मनीष मलिक, नवीन चुघ, अरुण नेगी और विकास ग्रोवर उपस्थित रहे।

27 ढांड 01 मंच पर मौजूद क्षेत्रीय प्रबंधक एवं अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें