फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाकल में खुलेंगे बैंक, सीएससी सेंटर और पुस्तकालय

Thu, 29 May 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बाकल गांव में आयोजित रात्रि प्रवास कार्यक्रम में उपायुक्त प्रीति ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को गांव में बैंक, सीएससी सेंटर एवं पुस्तकालय खोलने के निर्देश जारी किए।

इस दौरान उनके साथ एसपी आस्था मोदी सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। डीसी व एसपी ने लोगों से नशा विरोधी मुहिम में सक्रियता से योगदान देकर इस सामाजिक बुराई के खात्मे में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी देते हुए आमजन से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। पूंडरी विधायक के प्रतिनिधि एवं जांबा गांव के सरपंच लाभ सिंह ने बताया कि विधायक सतपाल जांबा के प्रयास से प्रदेश सरकार ने बाकल में कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसमें बाकल से ढीग व बाकल से राहड़ा की सड़क का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। गांव में चौपाल, जांगड़ा धर्मशाला, कश्यप धर्मशाला के लिए ग्रांट मंजूर करवाई गई हैं। इसके अलावा गांव में 10 लाख रुपये की लागत से पार्क, 15 लाख रुपये की लागत से दोनों सरकारी स्कूलों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस अवसर पर डीएसपी गुरविंद्र सिंह ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी।

सायं के समय डीसी व एसपी के गांव में पहुंचने पर बीडीपीओ जगजीत व सरपंच नरेंद्र ने स्वागत किया। गांव के सरपंच ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वे नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और नशे का सेवन करने वालों को मुख्यधारा में लाने के उचित कदम उठाएं।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत की ओर से डीसी सहित अन्य अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम अजय सिंह, डीएसपी गुरविंद्र सिंह, डीआरओ चंद्रमोहन, बीडीपीओ जगजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुदेश कुमार, रेडक्रास सोसायटी के सचिव रामजी लाल, कार्यकारी अभियंता वरूण कंसल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रदर्शनी में लगाए स्टॉल

दिन में विभिन्न विभागों की ओर से बाकल में प्रदर्शनी में स्टॉल लगाए गए। इसमें बागवानी विभाग, परिवार पहचान पत्र, सिंचाई विभाग, पीएम आवास योजना, समाज कल्याण विभाग, खेल विभाग, अग्रणी बैंक, राजस्व विभाग, एमएसएमई, कृषि विभाग, रोडवेज विभाग, मत्स्य विभाग, आयुष, स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। डीसी व एसपी ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें