संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मानस गांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी बलविंदर कौर ने अपनी मेहनत और लगन से खेल जगत में खास पहचान बनाई है। साधारण किसान परिवार से जुड़ी बलविंदर आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
23 वर्षीय बलविंदर कौर ने बीए तक शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उनके पिता रमेश सिंह भाल किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनका पूरा साथ दिया।
उन्होंने कम उम्र में खेलों की शुरुआत की और लगातार अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचीं। अब तक वे सात राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।
बलविंदर रोजाना मानस गांव के खेल स्टेडियम में सुबह दो घंटे और शाम को तीन घंटे अभ्यास करती हैं। उनका मानना है कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास बेहद जरूरी है।
शुरुआत में कई चुनौतियां आईं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा। आज वे अपने परिवार और कैथल जिले का नाम रोशन कर रही हैं।
उपलब्धियां
n
बलविंदर की 7 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी
n
सब-जूनियर नेशनल में कांस्य पदक
n
अंडर-14 नेशनल में रजत पदक
n
अंडर-17 नेशनल में स्वर्ण पदक
n
सीनियर नेशनल प्रतियोगिताओं में भागीदारी
n
दो बार नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में हिस्सा
n
हरियाणा सीएम कप 2024 में सेकेंड रनर-अप, 50 हजार रुपये का पुरस्कार