फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बलजीत ने साजिशन पर्चा न भरवाने का लगाया आरोप

Fri, 13 Sep 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत निवासी समाजसेवी बलजीत सिंह ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर शिकायत की है कि साजिश के तहत उनका नामांकन भरने ही नहीं दिया। बलजीत सिंह ने कहा कि दोपहर 2 बज कर 40 मिंट पर फार्म भरने के लिए पहुंचे पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन लोगों को गेट पर ही रोक दिया गया।

उन्होंने कहा कि हमने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि समय अपराह्न तीन बजे तक का है पर उनका कहना था कि हमें अंदर से आदेश है कि किसी को न भेजा जाए।

बलजीत सिंह ने कहा कि इससे पहले वे 12 बजे फार्म लेकर नॉमिनेशन करने गए थे पर उन्होंने फार्म पर फ्लूड लगा होने और अन्य कमियां बताते हुए दुबारा फार्म लेकर आने को कहा। जब वे फार्म भरवा कर दोबारा एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो उन्हें अंदर ही नहीं जाने दिया गया। तीन बजे सुरक्षा कर्मियों को अंदर से एसडीएम का संदेश आया तब नामांकन करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बजे वे कार्यालय पहुंचे पर एसडीएम कार्यालय में नहीं मिले और न ही उनका आवेदन स्वीकार किया। नायक ने कहा कि किसी साजिश के तहत उनका नामांकन नहीं होने दिया गया। इसकी उच्च स्तरीय जांच करवा कर मामले के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि कलायत का चुनाव रद्द करवा कर दोबारा से नोमिनेशन फार्म भरवा कर चुनाव करवाया जाए। नायक ने कहा कि वे मामले को लेकर उच्च न्यायालय में रिट पटिशन भी दायर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें