फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की समृद्धि के लिए आपसी शांति व सौहार्द बनाएं रखें : डीसी

Tue, 31 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीसी संजय जून ने जिलावासियों का आह्वान किया कि वे प्रदेश की उन्नति व समृद्धि के लिए शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ भाईचारे को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि हम देश की स्वतंत्रता के लिए शहीदों के दिखाए मार्ग का अनुसरण करें। देश को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन


डीसी सोमवार को बलिदान दिवस पर लघु सचिवालय परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद उपस्थित लोगों से बातचीत कर रहे थे। डीसी ने एसपी, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम मनदीप कौर, नगराधीश विरेंद्र सांगवान, प्रशिक्षु एचसीएस संयम गर्ग एवं मंदीप कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक हरिश के साथ महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस की टीम द्वारा सलामी के बाद फायर बिग्रेड द्वारा बजाए गए सायरन के साथ पुलिस के जवानों ने शस्त्र झुकाकर मातमी बिगुल बजाया और सभी उच्चाधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण करके देश को आजाद करवाने के लिए दिए गए बलिदान को याद किया। डीसी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हर वर्ष बलिदान दिवस मनाया जाता है। पूरा राष्ट्र इन शहीदों का ऋणी है, जिनकी कुर्बानियों के परिणाम स्वरूप आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

सुरजेवाला ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
किसान भवन सुरजेवाला निवास कैथल में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुदीप सुरजेवाला ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रोशन लाल पाड़ला, रघुबीर शर्मा, मुरारी लाल, जसवीर सिंह, सतीश श्योराण, नरेश सिरटा, देवेंद्र सौंगल, शमशेर, राजेंद्र ढुल सरपंच, रामनिवास दिल्लोंवाली, रघुबीर रंगा व राजेंद्र शर्मा बलवंती मौजूद रहे।
विज्ञापन


महात्मा गांधी की जयंती मनाई
सत्य भारती स्कूल करोडा में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने मानव शृृंखला बनाकर महात्मा गांधी को याद किया। मुख्याध्यापक राजेंद्र कुमार ने बच्चों को आजादी दिलवाने वाले महान सपूतों के बारे में बताया और खास तौर पर आजादी की लड़ाई में गांधी जी के योगदान की चर्चा की। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की उन्नति में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल का सारा स्टाफ  मौजूद रहा।


मानव शृृंखला बनाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
शहीदी दिवस के मौके पर सत्य भारती स्कूल अहमदपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने मानव शृृंखला बनाकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की कुर्बानी को याद किया। स्कूल की मुख्याध्यापिका पूनम रानी ने बच्चों को आजादी दिलवाने वाले महान सपूतों के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें