फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संरक्षण आयोग की टीम ने किया स्कूल का दौरा

Wed, 03 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
टीम ने स्कूल का दौरा कर स्कूल बसों की जांच की - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 सनसिटी एरिया में स्कूल बस के नीचे आने से हुई बच्चे की मौत के मामले में बाल संरक्षण आयोग की टीम ने स्कूल का दौरा कर स्कूल बसों की जांच की। आयोग सदस्यों ने स्कूल अधिकारियों को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की पालना के निर्देश दिए। हरियाणा बाल संरक्षण अधिकार आयोग की सदस्य रमनदीप के साथ बाल संरक्षण अधिकारी निधि मलिक, डीएसपी सतीश गौतम, आरटीओ के असिस्टेंट गजेन्द्र गौतम शामिल रहे।
विज्ञापन


राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की सदस्य रमनदीप कौर ने बताया कि सोमवार की सुबह इंडस पब्लिक स्कूल की बस के नीच आने से एक 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे सड़क के पास खेल रहे थे। आयोग के टीम पहले परिजनों से मिली है। इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है। सुरक्षित वाहन पॉलसी के तहत स्कूल में आकर बसों की जांच की है। जिसमें बसें सही पाई गई है। बसों में सुरक्षित वाहन पॉलसी के तहत सभी जरूरी चीजें पाई है। केवल महिला वार्डन नहीं है। स्कूल को बसों में महिला वार्डन लगाने के आदेश दे दिए गए हैं।

झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को पढ़ाएंगे शेल्टर होम के टीचर
बच्चे के परिजनों से मिलने पहुंची आयोग की सदस्य रमनदीप ने बताया कि मृतक बच्चे के परिजन मजदूरी करते हैं। काफी समय से कैथल में रह रहे हैं। उनके काफी बच्चे झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं। शेल्टर होम के टीचर बच्चों को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन


बच्चे की मौत पर दुख : डायरेक्टर
स्कूल के डायरेक्टर सुभाष श्योराण ने बताया कि उन्हें बच्चे की मौत पर दुख है। खेलते हुए बच्चा अचानक बस के नीचे आ गया। स्कूल स्टाफ परिजनों से लगातार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें