फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बजरंग दल ने आंबेडकर चौक की सफाई, फिर अर्पित की पुष्पांजलि

Wed, 15 Apr 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बजरंग दल कैथल के सदस्यों ने आंबेडकर चौक की सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को नमन किया।
विज्ञापन


जिला संयोजक खुशीराम ने कहा कि डॉ. आंबेडकर समानता के अधिकारों के सच्चे ध्वजवाहक थे। उन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाते हुए समाज के वंचित वर्ग को न्याय दिलाने का कार्य किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षित होकर बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान चौक की साफ-सफाई की गई और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुमित वर्मा, हर्ष, बाबू राम, विशाल व अभिषेक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें