कैथल। संविधान क्रियान्वयन चेतना एवं मूल निवासी बहुजन एकता रैली रविवार को जवाहर पार्क में हुई। इस दौरान संगठनों के सदस्यों ने पिहोवा चौक तक प्रदर्शन किया और मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। संगठन के सदस्य सुभाष जांगड़ा ने कहा कि देश का संविधान इस देश के नागरिकों को बोलने की आजादी देता है। इससे संबंधित प्रावधान अनुच्छेद (19)1 में है। अनुच्छेद 17 में छुआछूत पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन समाज में अब भी बड़ी संख्या में इस प्रकार के मामले दिखाई देते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा देना राज्य सरकार की जिम्मेवारी है लेकिन ये सुविधाएं भी पूर्ण रूप से जरूरतमंदों को नहीं मिल रहीं। उन्होंने नायब तहसीलदार सुशील कुमार को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम मांगों का ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन को प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को भेजने का आश्वासन दिया। इसकी अध्यक्षता मूल निवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलकांत वर्मा व रामेश्वर फौजी बालू ने की। इस मौके पर रामफल दयोरा, राजेश दयोरा, गुरुदेव जांगड़ा, भरत सिंह फौजी, अशोक वर्मा, राकेश रतन, सरदार हरदेव सिंह, दलवीर राठी, चंद्रमोहन, रामनिवास मुवाल व धर्मवीर प्रजापति मौजूद रहे।