फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बहुअकबरपुर ने मोरखी को हराकर जीती सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता

Tue, 23 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
ओपन सर्कल कबड्डी का महासंग्राम बहुअकबरपुर ने मोरखी ने जीती सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। डीएवी कॉलेज खेल मैदान में गुरु ब्रह्मानंद खेल कबड्डी क्लब पूंडरी की ओर से आयोजित ओपन सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता ने पूरे क्षेत्र को खेल उत्साह से सराबोर कर दिया। हरियाणा और पंजाब की नामी टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम, रणनीति और पारंपरिक कबड्डी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने किया, जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सतपाल जांबा मौजूद रहे। आयोजन की अध्यक्षता क्लब सचिव नरेश ने की। कबड्डी खेल फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सैनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के लिए निरंतर जनहितकारी नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को आधुनिक खेल मैदान, मुफ्त प्रशिक्षण, खेल किट, यात्रा व डाइट भत्ता, खेल छात्रवृत्ति और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वालों के लिए नगद पुरस्कार व सरकारी नौकरियों में आरक्षण जैसी सुविधाओं की जानकारी दी।

उन्होंने क्लब को पांच लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की, जिस पर मैदान तालियों से गूंज उठा। प्रतियोगिता में महिपाल मोहना सरपंच, ईश्वर दयाल मोहना पूर्व सरपंच, पूर्व चेयरमैन सतपाल टाया, सरपंच राजेश मुन्नारेहड़ी, नगरपालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि राकेश गोस्वामी और पार्षद मुलतान गोलन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये हुई प्रतियोगिताएं

महिला वर्ग में हरियाणा ने पंजाब को 21-17 अंकों से पराजित कर तालियां बटोरीं। अंतिम क्षणों तक यह मुकाबला रोमांचक रहा। अन्य मुकाबलों में फरमाना ने काकोत को 15-9, सांच ने डिंगरमाजरा को 15-9, बहुअकबरपुर ने पाई को 9-2, मोरखी ने धौंस को 9-1, धनोरी ने धोलादयोरा को 9-2, क्योड़क ने लाखुबवान को 9-7, ढांड ने दयोरा को 7-4, मोरखी ने बाली को 15-9, बाली रोहतक ने डोहर को 11-5 तथा कुचरान ने खरकपाण्डव को 15-10 अंकों से हराया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मोरखी ने भागल की टीम को 17-14 से और बहुअकबरपुर रोहतक ने दयौरा को 17-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में बहुअकबरपुर ने मोरखी को 17-14 से हराकर प्रतियोगिता व ट्राफ़ी जीती। बेस्ट रेडर साहिल देबन व ढोला झांडली रहा। प्रतियोगिता का आकर्षण का केन्द्र रहे शीलू बहुअकबरपुर ने जीता बेस्ट कैचर का पुरस्कार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें