कैथल। पिछले एक वर्ष से करनाल रोड से गांव नरड़ को जाने वाली सड़क टूटी हुई है। सड़क पर बने गड्ढों से दिन वाहन चालकों के वाहन चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक सडक़ बनना तो दूर मरम्मत तक नहीं हुई।
ग्रामीण मुकेश कुमार, रामपाल, संजय कुमार, रोहताश, सुनील कुमार ने कहा कि करनाल रोड से गांव नरड़ को जाने वाली सडक़ तीन गांवों को जोड़ती है। तीन गांवों की लगभग 20 हजार से अधिक आबादी है। तीनों गांवों के ग्रामीण इसी सडक़ से होकर शहर तक अपने कामकाज पर जाते हैं। ये सड़क एक साइड से जमीन में धंस चुकी है। सड़क में कई जगहों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे समस्या के बार में अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने कहा कि कुछ दिन पहले की गांव में पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांड आई थी। उनके सामने भी ग्रामीणों ने सड़क बनवाने से संबंधित समस्या रखी थी, लेकिन अब तक उनकी की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय में सड़क से गुजरते हुए और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। सामने से आने वाले वाहन की लाइट पडऩे के कारण कुछ भी नहीं दिखाई देता, जिससे वाहन चालकों को हादसा होने का भय बना रहता है।