पोषण किट और फल वितरित करतीं सुपरवाइजर नीलम रानी व आंगनवाड़ी वर्कर। विज्ञप्ति
राजौंद। गांव जाखौली में वीरवार को पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी वर्कर कविता के केंद्र पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर नीलम रानी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान गांव की चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। उन्हें पोषण किट और फल वितरित किए गए। सुपरवाइजर नीलम रानी ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित और पौष्टिक आहार लेने और एनीमिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के बारे में बताते हुए स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सर्कल की आंगनवाड़ी वर्करों ने भी भाग लिया और मातृ स्वास्थ्य व पोषण के प्रति जागरूक किया।
पोषण किट और फल वितरित करतीं सुपरवाइजर नीलम रानी व आंगनवाड़ी वर्कर। विज्ञप्ति