फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस स्टैंड पर प्रसूता के लिए बेबी फीड रूम की सुविधा

Tue, 19 Mar 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। परिवहन विभाग के निर्देशों के तहत बस अड्डा पर बेबी फीड रूम बनवाना अनिवार्य है। इन आदेशों के तहत अब नए बस स्टैंड पर भी रोडवेज ने प्रसूता महिलाओं के लिए बेबी फीड रूम की सुविधा शुरू कर दी गई है।

इसके तहत बस स्टैंड पर पूछताछ केंद्र के पास ही अलग से एक कक्ष बनाया गया है। इसमें शिशुओं को दूध पिलाने वाली महिलाएं बच्चों को बेहिचक स्तनपान करवा सकती हैं। वहीं, प्रदेश के सभी पुराने और नए बन रहे बस अड्डों में फीडिंग रूम बनाए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर बच्चों को स्तनपान करवाने में असुविधा होती है।
विज्ञापन


यह है सराहनीय पहल ः कई बार महिलाओं को छोटे बच्चों के साथ बस अड्डे पर बसों का लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में भी महिलाओं को बच्चों को दूध पिलाने के लिए जगह की सुविधा मिलेगी। यह फीडिंग रूम महिला प्रतीक्षा कक्ष के तौर पर भी इस्तेमाल होंगे। जहां पीने के पानी और शौचालय की सुविधा भी होगी। यह सराहनीय पहल है। - सुनीता, शहरवासी, कैथल।
विज्ञापन


बसों में सफर करने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए सभी बस अड्डों पर बेबी फीडिंग रूम उपलब्ध करवाए जाने हैं। इसके तहत कैथल के नए बस अड्डा पर इसका प्रावधान कर दिया गया है। इससे महिलाओं को सुविधा होगी। क्योंकि यात्रा के दौरान अक्सर देखने को मिलता है कि महिलाएं अपने बच्चों को स्तनपान करवाने के लिए काफी हिचकती हैं। अब कैथल के बस स्टैंड पर शिशुओं को दूध पिलाने वाली महिलाओं को यह समस्या अब नहीं होगी।- कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, कैथल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें