फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कहानी स्पर्धा में बबीता, भाषण में नैंसी प्रथम

Thu, 19 Sep 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता के तहत विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

स्वरचित कहानी प्रतियोगिता में बबीता और भाषण प्रतियोगिता में नैंसी ने पहला स्थान हासिल किया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य हरपाल सिंह ने की। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्राध्यापक सतबीर सिंह व चीनू शर्मा के नेतृत्व बच्चों ने हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय हिंदी विषय पर आधारित प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं के समूह में स्वरचित कहानी लेखन प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की छात्रा बबीता ने प्रथम स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में नौवीं कक्षा की छात्रा मानसी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार जूनियर समूह में भाषण प्रतियोगिता में नैंसी ने प्रथम, कविता पाठ में वृंदा ने दूसरा और चित्र देखकर कहानी लेखन में पलक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय स्तर पर प्रतिभागी बच्चों में प्रीति व तमन्ना ने भाषण प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। व्याकरण आधारित हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कबीर दास समूह की पायल, स्वाति, केतन ने प्रथम व महादेवी वर्मा समूह में पलक बबीता, हर्ष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी बच्चों को विद्यालय की तरफ से कापी व पेन देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर जयपाल, पवन, मनजीत, भारत, राकेश, नवजीत, सतवीर, चीनू, अंजू, महेश, सतविंद्र, कुसुम, शमशेर, सचिन धीमान, प्रीति पाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें