फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में बाबा साहेब की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वार्ड नंबर सात की पार्षद कर्मवती ने आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। पार्षद कर्मवती ने बताया कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष मय रहा। उन्होंने विशेष कर दलितों, वंचितों, मजदूर व महिलाओं के लिए संघर्ष किया। उनके ऊपर होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरोध में आवाज उठाई बाबा साहब अर्थ शास्त्री राजनीतिज्ञ लेखक और समाज सुधारक थे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। इस दौरान दूसरी कड़ी में नगर पालिका राजौंद ने बाबा साहब की जयंती उपरांत नगर में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते हुए नगर को स्वच्छ बनाने के लिए वार्ड नंबर सात से शुरुआत की। इस दौरान नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा, प्रदीप, ने भी बाबा साहब जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक महान संविधान निर्माता दार्शनिक बताया। इस मौके पर राजकुमार चौहान, आरती, बबली, वीना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें