फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों ने गायन व नृत्य से बांधा समां

Thu, 02 Oct 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। डीएवी कॉलेज में बुधवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपनी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों की जानकारी देना भी जरूरी है। इस दौरान विद्यार्थियों ने गायन और नृत्य प्रतियोगिता से समां बांध दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि उन्हें अपनी प्रतिभाओं को पहचानकर जीवन में निरंतर प्रयास करना चाहिए। हरियाणवी गीतों घाघ ने पिया, राधिका गोरी से, बड़ी मस्तानी है जैसे गीतों से प्रतिभागियों ने दर्शकों की तालियां बटोरीं।
वहीं, नृत्य की प्रस्तुतियों से छात्राओं ने दर्शकों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया।कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राजेश तुरान ने विधायक सतपाल जांबा का स्वागत किया। इस मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र टाया, पूर्व मंडी प्रधान सतीश हजवाना, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि राकेश गोस्वामी, डॉ. अमिता राणा प्रिंसिपल केएमवी कॉलेज, निधि मोहन, देवेंद्र सिंह चीमा, बलबीर ठेकेदार, मुकेश आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें