फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नो नशा नेशन अभियान से किया गया जागरूक

Mon, 08 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
07kht_34_पूंडरीक तीर्थ पर हवन में भाग लेते शहरवासी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/गुहला-चीका। नशा मुक्त राष्ट्र का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कैथल और गुहला-चीका क्षेत्र में जिला सैनी भवन व पूंडरीक तीर्थ में एक साथ व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

डीएवी संस्था के प्रधान आर्यरत्न पूनम सूरी व आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के तत्वावधान में तथा ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने 100 कुंडीय हवन यज्ञ, नुक्कड़ नाटक, भजन कीर्तन और विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम में डीएसपी कुलदीप बेनीवाल की ओर से सुनील संधु, जिला सैनी भवन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई जागरूकता रैली से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने हाथों में पोस्टर व तख्तियां लेकर “हम सबने है ये ठाना, नशा मुक्त बने हरियाणा” और “डीएवी का है यह संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश” जैसे नारों से वातावरण को जागरूकता से भर दिया। रैली के बाद 100 कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें 100 विद्यार्थियों ने एक साथ आहुतियां दीं। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों व समाज के गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि नशा समाज के लिए दीमक की तरह है, जो युवाओं को अंदर से खोखला कर रहा है, ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का मजबूत माध्यम बनते हैं।

इसी कड़ी में गुहला-चीका क्षेत्र में आर्य युवा समाज और डीएवी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में भी भव्य 100 कुंडीय हवन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यकारी प्राचार्य मेजर डॉ. राजेश तुरान ने बताया कि यह आयोजन स्वामी दयानंद सरस्वती के सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के संदेश को मूर्त रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ‘नो नशा नेशन’ को राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, जिसके तहत समाज के हर वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न हुआ और सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज की शपथ ली। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी ने इस पहल की सराहना करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और अनुशासित जीवन अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में अनाज मंडी चेयरमैन जगमाल राणा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें