फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शपथ समारोह में नशे के खिलाफ किया जागरूक

Tue, 13 Aug 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। सौगल के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति शपथ समारोह आयोजित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चावला ने प्रार्थना सभा में सभी बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। इसके साथ ही विद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में समझाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति का महत्वपूर्ण कदम प्रशिक्षण और शिक्षा है। नशा एक बुरी आदत है, जो लोगों को शराब, धूम्रपान, गुटका, नशीली दवा और मादक पदार्थों की ओर आकर्षित करता है। इस व्यसन से जहां व्यक्ति का स्वास्थ्य लगातार खराब होता है वहीं सामाजिक और आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है। हिंदी प्राध्यापक सतबीर सिंह ने बताया कि भारतीय युवाओं का देश माना जाता है और ताजा आंकड़े के अनुसार देश में 8.10 करोड लोग नशे की गिरफ्त में है। इसमें से ज्यादातर युवा है। यह बहुत ही चिंतनीय है। आए दिन देश में हीरोइन चरस गांजा अफीम तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने सभी बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया और साथ ही नशे से बचने के लिए युवाओं को सामाजिक गतिविधियों के साथ खेलों और राष्ट्र निर्माण की गतिविधि में जैसे एनसीसी एनएसएस स्काउट एंड गाइड्स आदि से जुडऩा होगा। कहा कि केंद्र सरकार ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की है। हरियाणा प्रदेश भी इस दिशा में बहुत ही सराहनीय काम कर रही है। हम सबको भी कंधे से कंधा मिलाकर इस बुराई को नष्ट करने के लिए साथ देना चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर प्राध्यापक सुरेश कुमार, राजेश्वर दास, बलबीर सिंह, सतवीर सिंह, कृष्ण दत्त बलराज, सुशील, राजेश, सतबीर, रमेश निर्मल, राम मेहर, जसविंदर देवेंद्र, भट्टी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें