फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नीमवाला के आंगनवाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं बच्चे और स्वास्थ्य विभाग की टीम। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
राजौंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजौंद के अंतर्गत गांव नीमवाला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गांव की महिलाओं बच्चों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बेटियों की शिक्षा स्वास्थ्य पोषण और सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। एमपीएचडब्ल्यू राकेश कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच पैदा करना है। परिवारों को बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। सीएचओ फरमान अली ने कहा कि बेटियां आज शिक्षा खेल चिकित्सा और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। उन्हें बेटों के समान अवसर मिलना जरूरी है। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ऊषा बबली और रेखा तथा आशा कार्यकर्ता प्रेमो ने सहयोग किया। समापन पर बेटियों को बचाने शिक्षित करने और समान अवसर देने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं बच्चे और स्वास्थ्य विभाग की टीम। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें