फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यातायात नियमों के लिए अभियान चलाकर किया जागरूक

Wed, 18 Mar 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बाता गांव में यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा और नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर पुलिस थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व से अवगत कराना और दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों और राहगीरों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है, ताकि दुर्घटनाओं और जाम की समस्या कम हो सके। सतपाल ने लोगों से अपील की कि वे हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस नियमित रूप से निगरानी करेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें