फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया

Wed, 14 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव चक्कू लदाना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान दें। शिविर में उपस्थित लोगों को नशे से होने वाली सामाजिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें